Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी, कई जिलों में तेज मेघगर्जन की चेतावनी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदल गया है. जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर और जोधपुर समेत कई जिलों में आंधी, तेज हवाएं और बारिश की संभावना है. अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम सक्रिय रहेगा. इससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
google news

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.