Rajasthan weather update: बारिश का दौर खत्म, गर्मी फिर देगी दस्तक, IMD का ये है ताजा अपडेट

पिछले 24 घंटे की बात करें तो पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मौसम शुष्क हल्की  से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं पश्चिमी राजस्थान का अधिकांश भाग शुष्क रहा. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान फलोदी में 38.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
राजस्थान का मौसम.
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

राजस्थान में मानसून 5 अक्टूबर तक पूरी तरह से हो जाएगा विदा.

point

इस दौरान कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश दर्ज की जा सकती है.

राजस्थान में मानसून की विदाई होने लगी है. प्रदेश के दक्षिण पूर्व हिस्से और उत्तर पूर्व हिस्से से मानसून विदा हो रहा है. वहीं बाकी हिस्सों से मानसून जा चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम शुष्क होने और कहीं-कहीं बादल घिरने के साथ-साथ हल्की- फुल्की फुहारें पड़ने की संभावना है.