Rajasthan Weather: फरवरी में ही सताने लगी गर्मी! राजस्थान के इन जिलों में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और आने वाले एक हफ्ते तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं. अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है. बाड़मेर 36.3°C के साथ सबसे गर्म और लूणकरनसर सबसे ठंडा रहा. फिलहाल प्रदेश में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिलहाल मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना हुआ है. भारतीय मौसम विभाग, जयपुर केंद्र की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. तापमान में हल्की बढ़ोतरी का रुझान दिख रहा है और आगामी दिनों में पारा और ऊपर जा सकता है.