Rajasthan Weather upadate: होली पर जयपुर और भरतपुर समेत इन संभागों में होगी बारिश, चलेगी तेज आंधी

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14-15 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग व जैसलमेर, फलोदी, नागौर व आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावनाएं हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
google news

राजस्थान में मौसम ने अंगड़ाई ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से होली के दिन यानी 14 मार्च और होली के अगले दिन यानी 15 मार्च को कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. बारिश का छिटपुट असर जयपुर और 16 मार्च को भी देखने को मिलेगा.