Rajasthan weather update: राजस्थान में मौसम डालेगा होली के रंग में खलल, जयपुर, भरतपुर संभाग में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 13 से 15 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
राजस्थान में होली पर मौसम का रंग भी बदलने वाला है. सर्दी के बाद तीखी धूप और गर्मी के बीच जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और जैसलमेर-फलोदी इलाके के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. एक नए सिस्टम के असर से मेघ गर्जन के साथ के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है.