Rajasthan Weather Update: आज जयपुर-भरतपुर संभाग में आंधी और बारिश की चेतावनी, 29-30 मार्च को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का होगा बड़ा असर
राजस्थान में 28 मार्च से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ. जयपुर, जोधपुर और बीकानेर समेत कई संभागों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट. जानें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी.
ADVERTISEMENT

28 मार्च से राजस्थान में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी.
राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते आगामी दिनों में तेज आंधी और मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. 27 मार्च को उत्तर-पूर्वी राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में दोपहर बाद आंशिक असर दिख सकता है. यहां कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना है, जबकि राज्य के शेष हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा.