Rajasthan: क्या इन विधायकों को बनाया जाएगा मंत्री? लीक हुई लिस्ट में सामने आए चौंकाने वाले नाम!
Ministers list of Rajasthan: सोशल मीडिया पर राजस्थान के मंत्रिमंडल की एक लिस्ट तेजी से वायरल हो रही है जिसमें कई दिग्गज नेताओं के नाम हैं.
ADVERTISEMENT

Rajasthan: क्या इन विधायकों को बनाया जाएगा मंत्री? लीक हुई लिस्ट में सामने आए चौंकाने वाले नाम!
Ministers list of Rajasthan: राजस्थान में आज 16वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हुआ जिसमें पहले दिन सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) समेत कई विधायकोंं को शपथ दिलवाई गई. इसके बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन को लेकर भी हलचल तेज हो गई है. कई विधायक पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलकर लॉबिंग करने में जुटे हुए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर मंत्रिमंडल की एक लिस्ट तेजी से वायरल हो रही है जिसमें कई दिग्गज नेताओं के नाम हैं. हालांकि बीजेपी (BJP) ने आधिकारिक तौर पर कोई लिस्ट जारी नहीं की है.
