अपहरण का मामला दर्ज होने पर राजेंद्र गुढ़ा का बयान- झूठे मुकदमों से क्या साबित कर रहे गहलोत

Rajasthan News: राज्यमंत्री और उदयपुरवाटी राजेंद्र सिंह गुढ़ा पर अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने सीएम अशोक गहलोत को ही कटघरे में खड़ा कर दिया. गुढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास गृहमंत्रालय भी है. मैंने पिछली सरकार में भी उनके साथ काम किया था. अभी भी कर रहा हूं. राज्यमंत्री […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: राज्यमंत्री और उदयपुरवाटी राजेंद्र सिंह गुढ़ा पर अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने सीएम अशोक गहलोत को ही कटघरे में खड़ा कर दिया. गुढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास गृहमंत्रालय भी है. मैंने पिछली सरकार में भी उनके साथ काम किया था. अभी भी कर रहा हूं.

राज्यमंत्री ने कहा कि मंत्री पर कोई मुकदमा हो, वो सीएम की जानकारी के बिना नहीं हो सकता क्या? अपने खिलाफ सभी आरोपों को खारिच करते हुए उन्होंने कहा कि गहलोत एक मंत्री के खिलाफ झूठे मुकदमे लगाकर क्या साबित करना चाह रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः पेपर लीक को लेकर सीएम गहलोत ने किरोड़ी पर साधा निशाना, बोले-सीबीआई जांच करके क्या कर लेगी?

गौरतलब है कि नीमकाथाना के वार्ड पंच दुर्गा सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया. उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि राजनैतिक रंजिश के चलते मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा उन्हें किडनैप करके ले गए. पहले उन्होंने 27 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे कॉल करके लोकेशन पूछी. जिसके बाद सरकारी गाड़ी में उसे बैठा दिया.

परिवादी ने आरोप लगाया कि रास्ते में उन्होंने थाना अधिकारी को फोन कर दुर्गा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की भी बात कही. इस पूरे मामले में दुर्गा सिंह पर भी ठगी का आरोप लगा है. जिसमें विमला कंवर समेत मंडावरा गांव के रहने वाले कई लोगों को उसकी ठगी का शिकार बताया जा रहा है.

वहीं, गुढ़ा का कहना है कि मुझे नहीं पता कि यह किस आधार पर मामला दर्ज हुआ. मैंने उस मामले में सीकर एसपी से भी बात की थी. मैंने कहा था कि एसपी साहब हो सकता है जरूरत पड़ी तो मुकदमा दर्ज करवाएंगे. उन्होंने कहा कि वार्ड पंच से परेशान होकर वह महिला मेरे पास आई थी. उस आदमी ने विमला को परेशान करके आत्महत्या करने की हालत में पहुंचा दिया था. महिला की दोनों बेटियों की शादी है. मैंने उसके लिए पैसे की व्यवस्था कराई.

यह भी पढ़ेंः वसुंधरा राजे ने खुद को बताया भगवान भरोसे, कहा- 5 साल इतने कम कि काम पूरे नहीं हो सकते, जानें