'डोटासरा भूल गए, सीकर से कैसे निकलते थे 'गारंटेड बैच'? NEET लीक पर भड़के राजेंद्र राठौड़

बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह पेपर महाराष्ट्र व हरियाणा से लीक होकर राजस्थान पहुंचा था, जिसे एसओजी ने क्रैक किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

राजस्थान में NEET पेपर लीक मामले को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली द्वारा भजनलाल सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को घेरे जाने पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने करारा जवाब दिया है. राठौड़ ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि डोटासरा जी शायद अपनी सरकार का वह दौर भूल गए हैं, जब उनकी सरपरस्ती में सीकर के कोचिंग सेंटरों से 'गारंटेड बैच' निकला करते थे.