Raksha Bandhan in dholpur jail : जेल में बंद भाइयों के सामने बहनों ने नम आंखों के साथ रख दी ये शर्त
धौलपुर (dholpur news) जेल में रक्षा बंधन (rakshabandhan 2024) का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. जेल में विचाराधीन बंदियों को राखी बांधने के लिए बहनें पहुंच रही हैं. जेल प्रशासन ने सुरक्षा के साथ साथ बहनों के लिए ख़ास प्रबंध किये हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: उमेश मिश्रा, राजस्थान तक.
आज जहां पूरा देश भाई-बहन का पावन त्यौहार रक्षाबंधन धूमधाम से मना रहा है वहीं धौलपुर जेल के बाहर भी बहनें एक हाथ में राखी और दूसरे हाथ में मिठाई का डिब्बा लेकर भाई को राखी बांधने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती रहीं. बारी आई और बहनों को देख सलाखों के पीछे से भाई ने अपनी कलाई बढ़ा दी. ये नजारा देख बहने खुद को रोक नहीं पाईं और रो पड़ीं. फिर भाइयों के सामने बहनों ने एक शर्त रख दी.