जैसलमेर में 'स्टोन मैन सिंड्रोम' की दस्तक: 9 साल का बच्चा धीरे-धीरे बन रहा पत्थर, शरीर की मांसपेशियां बन रहीं हड्डी

जैसलमेर में 9 साल का बच्चा एक बेहद दुर्लभ बीमारी 'स्टोन मैन सिंड्रोम' (FOP) से पीड़ित पाया गया है. इस बीमारी में शरीर की मांसपेशियां धीरे-धीरे हड्डी बन जाती हैं, जिससे शरीर पत्थर की तरह सख्त हो जाता है. इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है और मामूली चोट भी स्थिति बिगाड़ सकती है.

ADVERTISEMENT

jaisalmer
jaisalmer
google news

राजस्थान के जैसलमेर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चिकित्सा जगत को हिलाकर रख दिया है. यहां एक 9 साल के मासूम बच्चे में FOP यानी फाइब्रोडिस्प्लेजिया ऑसिफिकेन्स प्रोग्रेसिवा नाम की बेहद दुर्लभ बीमारी की पुष्टि हुई है. इस बीमारी को आम भाषा में 'स्टोन मैन सिंड्रोम' कहा जाता है. जिसमें इंसान का शरीर धीरे-धीरे पत्थर की तरह सख्त होने लगता है.