दौसा से विदाई, फिर वहीं वापसी... कौन हैं पिंकी मीणा, जिनकी 10 लाख के कथित घूसकांड में हुई थी खूब चर्चा?

RAS Pinki Meena News: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव से पहले कार्मिक विभाग ने 183 आरएएस (RAS) अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है. इस सूची में सबसे चर्चित नाम आरएएस अधिकारी पिंकी मीणा का है, जिन्हें दौसा का सहायक कलेक्टर नियुक्त किया गया है. 5 साल के निलंबन के बाद उनकी यह पोस्टिंग सुर्खियों में है.

ADVERTISEMENT

पिंकी मीणा की दौसा वापसी ने बढ़ाई हलचल!
पिंकी मीणा की दौसा वापसी ने बढ़ाई हलचल!
Google CTA

Pinki Meena RAS Transfer: राजस्थान में पंचायत और नगर निकाय चुनावों से ठीक पहले प्रशासनिक गलियारों में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. कार्मिक विभाग ने 183 RAS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है. इस ट्रांसफर लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा चर्चित RAS अधिकारी पिंकी मीणा की हो रही है, जिन्हें एक बार फिर दौसा जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है.