ब्लड रिपोर्ट से पहले ही कर दिया ऑपरेशन! RAS प्रियंका बिश्नोई की मौत मामले में बड़ा खुलासा, डॉक्टरों पर फिर दर्ज हुई FIR

आरएएस अधिकारी प्रियंका बिश्नोई की मौत मामले में जोधपुर कोर्ट के आदेश पर वसुंधरा अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी व दस्तावेज हेरफेर की दोबारा एफआईआर दर्ज हुई है. परिजनों का आरोप है कि ब्लड रिपोर्ट आने से पहले ही ऑपरेशन कर फर्जी रिकॉर्ड तैयार किए गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

ras priyanka bishnoi
ras priyanka bishnoi
Google CTA

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की दिवंगत अधिकारी प्रियंका बिश्नोई की मौत के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है. अदालत के सख्त रुख के बाद जोधपुर के वसुंधरा अस्पताल और उसके डॉक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और सबूतों से छेड़छाड़ की धाराओं के तहत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में दोबारा मामला दर्ज किया गया है.