RAS Result 2024: बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने रचा इतिहास, जैसलमेर के वीरेंद्र चारण को 0.50 अंक से पछाड़ बने टॉपर!

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है, जबकि जैसलमेर के वीरेंद्र चारण दूसरे स्थान पर रहे. इस बार सीमावर्ती जिलों के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है.

ADVERTISEMENT

 RAS 2024 Result
 RAS 2024 Result
google news

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने शनिवार को RAS परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया. इस बार की मेरिट लिस्ट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला. बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने पूरी परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है. दिलचस्प बात यह है कि दिनेश और दूसरी रैंक पर रहे वीरेंद्र चारण के बीच महज 0.50 (आधा) नंबर का अंतर रहा. दिनेश ने लिखित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 800 में से 302.50 अंक प्राप्त किए.