राजस्थान निकाय चुनाव: BJP-कांग्रेस के लिए बढ़ सकती है मुश्किल! राष्ट्रीय सवर्ण दल ने किया बड़ा ऐलान...किसका खेल बिगाड़ेगा?
Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव में राष्ट्रीय सवर्ण दल ने बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 22 निर्दलीय प्रत्याशियों को खुला समर्थन देने का ऐलान किया है. सवर्णों की उपेक्षा, लॉटरी सिस्टम और यूजीसी नियमों को लेकर पार्टी ने दोनों बड़े राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है.
ADVERTISEMENT

राष्ट्रीय सवर्ण दल ने किया बड़ा ऐलान
Rashtriya Sawarn Dal News: राजस्थान में आगामी निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. राष्ट्रीय सवर्ण दल ने राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 22 निर्दलीय प्रत्याशियों को खुला समर्थन देने का बड़ा ऐलान किया है. सवर्ण दल के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्षों से धरातल पर काम करने वाले योग्य, कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को दलगत राजनीति से परे लाकर निकाय चुनावों में विजय दिलाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
