धौलपुर में गुरु को मंच पर देखते ही शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

राजस्थान के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का धौलपुर के बाड़ी में अपने गुरु जगदीश पहाड़िया के पैर छूने का भावुक वीडियो वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
धौलपुर पहुंचे रवींद्र भाटी ने गुरु के चरणों में झुके. गुरु भी शिष्य से मिलकर गदगद हो गए.
google news

Dholpur news: राजस्थान की राजनीति में युवाओं के दिलों की धड़कन बन चुके शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी का एक बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. धौलपुर के बाड़ी में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब रविंद्र सिंह भाटी का सामना अपने गुरु से हुआ, तो मंच पर एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला जिसने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं.