बाड़मेर कलेक्ट्रेट के बाहर विधायक रविंद्र भाटी ने निकाली पेट्रोल की बोतल… फिर हुआ खूब हाई-वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो!

Barmer news: राजस्थान के बाड़मेर में मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रहे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कलेक्ट्रेट के बाहर आत्मदाह की कोशिश की. उन्होंने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, जिसे देख पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. कंपनी द्वारा स्थानीय लोगों का रोजगार छीने जाने के विरोध में पिछले 40 दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है.

ADVERTISEMENT

बाड़मेर में भयंकर बवाल
बाड़मेर में भयंकर बवाल
google news

Ravindra Singh Bhati News: राजस्थान के बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया. इसके बाद उन्होंने आत्मदाह करने का प्रयास किया. भाटी जैसे ही खुद को आग लगाने वाले थे तभी मौके पर मौजूद एक युवक और मुस्तैद पुलिस अधिकारियों ने उनके हाथ से माचिस छीन ली. इसके बाद उन्हें चारों तरफ से घेरकर मजबूती से पकड़ लिया. विधायक भाटी के इस कदम के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है.