ओरण बचाने की लड़ाई पड़ी भारी? शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा हटाई गई, बोले- 'जनता ही मेरा कवच'

Ravindra Singh Bhati security removed: राजस्थान के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा हटाए जाने पर सियासी बवाल. ओरण आंदोलन और गैंगस्टरों के खिलाफ आवाज उठाने के बीच सरकार पर सवाल, भाटी बोले- 'जनता ही मेरी असली सुरक्षा है.' जानें पूरा विवाद और ताजा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Shiv MLA Bhati controversy
Shiv MLA Bhati controversy
google news

राजस्थान की राजनीति में अपनी बेबाक बयानबाजी और जन मुद्दों को लेकर चर्चा में रहने वाले शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. ताजा मामला उनकी सुरक्षा (सिक्योरिटी) से जुड़ा है. खबर है कि सरकार ने विधायक भाटी को मिली सुरक्षा हटा ली है. इस फैसले के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या ओरण बचाने के आंदोलन और विधानसभा में गैंगस्टरों के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से सरकार भाटी से नाराज है? हालांकि, भाटी ने सुरक्षा हटने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें किसी का डर नहीं है और उनकी असली सुरक्षा जनता है.