MLA रविंद्र भाटी ने विधानसभा में उठाया सीमांत के गांवों का मुद्दा, बोले- 'मैं 80 साल के बुजुर्ग से वादा करके...'

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने शुक्रवार को विधानसभा में पानी की किल्लत का मुद्दा उठाया.

ADVERTISEMENT

Shiv MLA Ravindra Singh Bhati
Shiv MLA Ravindra Singh Bhati
google news

शिव विधायक (Shiv MLA) रविंद्र सिंह भाटी ने शुक्रवार को विधानसभा में सीमांत इलाकों के गांवों में पानी की किल्लत (Water Crisis) का मुद्दा उठाया. उन्होंने सदन में कहा कि 'उंडे तले रो पानी पीण म्हे ऐथ पूगां हां' (गहरे कुएं का पानी पीकर हम यहां पहुंचे हैं). इसलिए हम मरुस्थल में रहने वाले लोगों से ज्यादा पानी की कीमत कौन जान सकता है.