RBSE 10th Result 2024 Date: 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द होगा जारी, rajeduboard.rajsthan.gov.in पर करें चेक

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 Date: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है. रिजल्ट rajeduboard.rajsthan.gov.in और rajresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 Date: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट (RBSE 10th Result Download) जल्द ही जारी कर सकता है. इससे पहले बोर्ड 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट (12th rajasthan board result) जारी कर चुका है. रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajsthan.gov.in या rajresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है.

रिजल्ट घोषित होने से पहले राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होने की सही तारीख और समय की घोषणा करेगा. बोर्ड के सूत्रों ने बताया है कि 10वीं का रिजल्ट इस महीने के आखिर तक घोषित होगा. यानी राजस्थान बोर्ड 30 मई से पहले कभी भी 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर सकता है.

RBSE 12th Result 2024 Topper: बीबीरानी की प्राची ने 12वीं कक्षा में टॉप किया राजस्थान, Marksheet देखकर रह जाएंगे दंग!

 

 

10 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 7 मार्च से 30 मार्च तक राज्य भर में आयोजित की गई थी. इसमें राज्य भर से 10 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था. हालांकि इन लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा के लिए छात्रों को समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए.

RBSE 10th Result 2024 ऐसे करें चेक

राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
वहां RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 का लिंक एक्टिव होगा, उस पर क्लिक करें.
इसके बाद रोल नंबर डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रिन पर दिखाई देगा जिसे चेक करने के बाद सेव कर लें.