RBSE 12th 2024 topper: मजदूर, पंक्चर वाला, ट्रक ड्राइवर के बेटे-बेटियों की मार्कशीट आपकी आंखें खोल देंगी
Rajasthan Board 12th result 2024: जिस सरकारी स्कूल का टीचर बनना तो हर कोई चाहता है पर उसमें बच्चों को पढ़ाना कोई नहीं. खास बात ये है कि इन चारों बच्चों में से 3 सरकारी स्कूल के स्टूडेंट हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: राजस्थान तक.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर (RBSE Rajasthan Board 12th result 2024) ने 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस रिजल्ट की घोषणा के बाद ऐसे स्टूडेंट्स की मार्कशीट सामने आई जिन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की है. घर में न कोई सुविधा है और न ही बेहद पढ़ा-लिखा परिवार. आर्थिक तंगी और चुनौतियों में पले-बढ़े ये 2 छात्र और 2 छात्राओं के मार्क्स देख आप कह उठेंगे- 'कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों.'