RBSE 12th topper Marksheet: RBSE 12वीं टॉपर ऋषिता की मार्कशीट आई सामने, 4 सब्जेक्ट में पूरे नंबर मिले, मार्कशीट देख चौंक जाएंगे
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में इस बार बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन सीकर की ऋषिता ने 99.80 प्रतिशत अंक लाकर सभी को चौंका दिया है. चार विषयों में पूरे 100 नंबर हासिल कर उन्होंने इतिहास रच दिया है. उनकी मार्कशीट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
ADVERTISEMENT

RBSE 12th Result 2026
RBSE 12th topper 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने साल 2026 की 12वीं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने एक साथ साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम्स के नतीजे घोषित किए हैं. इस बार के रिजल्ट में बेटियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है. परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इन्हीं में एक हैं सीकर की ऋषिता जिन्होंने इस रिजल्ट में 99% नंबर लाकर इतिहास रचा है. इस बीच अब उनकी मार्कशीट समाने आई है. इसमें उन्हें कई सब्जेक्ट्स में 100 में से 100 नंबर मिले हैं.