RCA Election 2026: RCA चुनाव में वोट तो पड़े लेकिन नहीं आए नतीजे, जानें तीन जिलों ने कैसे बदल दी पूरी चुनावी तस्वीर?

RCA Election 2026: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में मतदान के बाद नतीजों पर रोक लग गई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वोटों की गिनती होगी, लेकिन परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा. तीन जिला क्रिकेट संघों को मतदाता सूची में शामिल करने को लेकर विवाद सामने आया है.

ADVERTISEMENT

RCA चुनाव में वोटिंग के बीच आया सुप्रीम कोर्ट का आदेश
RCA चुनाव में वोटिंग के बीच आया सुप्रीम कोर्ट का आदेश
Google CTA

Rajasthan Cricket Association Election: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन यानी RCA के चुनाव में 29 सितंबर को मतदान होना था. तय कार्यक्रम के अनुसार वोटिंग के बाद उसी दिन मतगणना और नतीजों की घोषणा की जानी थी. RCA मुख्यालय में मतदान की प्रक्रिया चल रही थी. जिला क्रिकेट संघों से जुड़े अधिकारी वोट डाल रहे थे. इस प्रक्रिया में दो क्रिकेटर और पूर्व क्रिकेटर भी शामिल थे. कुल 38 वोट होने की बात कही गई है और मतदान के दौरान कुछ वोट अभी बाकी थे. इसी बीच सुप्रीम कोर्ट का आदेश सामने आया. इस आदेश के बाद चुनाव के नतीजों की घोषणा पर रोक लग गई. अब मतदान पूरा होने के बाद वोटों की गिनती होगी. परिणाम भी तैयार किया जाएगा, लेकिन उसे घोषित नहीं किया जाएगा. तैयार नतीजे को सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रखा जाएगा.