Reel की आड़ में हत्या? दोस्तों के साथ बना रहा था वीडियो और चल गई गोली, पिता ने लगाए साजिश के आरोप

रील बनाते समय गोली लगने से युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

कोटा में रील (kota murder while making reel) बनाते समय एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. लेकिन इस मामले ने अब एक नया मोड ले लिया है. मृतक के पिता का आरोप है कि साजिश के तहत रील की आड़ में उसके बेटे की हत्या (murder in kota) की गई है. लेकिन अभी तक पुलिस भी यह पता नहीं लगा पाई है कि गोली लगी थी या जानबूझकर गोली मारी गई थी. सवाल यह भी है कि जब रील ही बनानी थी तो देसी कट्टे में कारतूस क्यों डाला गया?