REET Paper Leak: रीट पेपर लीक मामले में हर दिन हो रहे नए खुलासे, आरोपी को 27 जुलाई तक कस्टडी में रखने के आदेश
रीट भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. इस मामले में आरोपी हनुमान मीणा को 8 दिन पुलिस रिमांड के बाद फिर से सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया.
ADVERTISEMENT

रीट भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. इस मामले में आरोपी हनुमान मीणा को 8 दिन पुलिस रिमांड के बाद फिर से सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया. हालांकि पुलिस ने इस बार रिमांड नहीं मांगी. जिसके बाद सीजेएम ने उसे 27 जुलाई तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. अब तक पुलिस पूछताछ के दौरान रामलाल मीणा ने भी बड़े खुलासे किए हैं. उसके मुताबिक कोटा जिले मेंं राजस्व विभाग में तैनात हनुमान मीणा ने ही डमी केंडिटेट का इंतजाम किया था.