गहलोत सरकार में जिस नियुक्ति पर मचा था बवाल, अब भजनलाल सरकार ने उसी चेहरे को सौंपी RPSC की कमान!
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के सदस्य लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह को आयोग का नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय आरपीएससी सदस्य के रूप में इनकी नियुक्ति पर भारी विवाद हुआ था, जिस पर तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत ने अपनी 'गलती' भी मानी थी
ADVERTISEMENT

गहलोत
राजस्थान की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भर्ती संस्था, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जिस नाम पर कभी सूबे की सियासत में जमकर सवाल उठे थे और जिसकी नियुक्ति को लेकर इतना बड़ा विवाद खड़ा हुआ था कि खुद तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सार्वजनिक रूप से यह कहना पड़ा था कि उनसे 'गलती' हो गई, अब वही चेहरा RPSC की सबसे बड़ी कमान संभालने जा रहा है. जी हां, राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी अब लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह को सौंप दी गई है.