सचिन पायलट को 'बहरूपिया' कहना पड़ा महंगा! टोंक की सड़कों पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, फूंका पुतला

बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा सचिन पायलट को 'बहरूपिया' और 'भगोड़ा' कहे जाने पर टोंक में कांग्रेस ने भारी विरोध प्रदर्शन करते हुए माफी की मांग की है.

ADVERTISEMENT

सचिन पायलट
सचिन पायलट
google news

राजस्थान की राजनीति में जुबानी जंग अब मर्यादा की सीमाएं लांघती नजर आ रही है. टोंक में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा कांग्रेस नेता सचिन पायलट को लेकर दिए गए एक बयान ने सियासी गलियारों में तूफान खड़ा कर दिया है. पायलट के गढ़ में बीजेपी नेता के इस हमले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है.