सचिन पायलट का देसी अंदाज: समर्थक ने हुक्का पीने की कर दी जिद, पायलट ने हाथ जोड़कर दिया ऐसा जवाब कि वायरल हो गया वीडियो

सचिन पायलट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग समर्थक उन्हें हुक्का पीने का आग्रह करता है. पायलट ने बड़ी ही विनम्रता से हाथ जोड़कर और मुस्कुराते हुए इस आग्रह को मना कर दिया, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

सचिन पायलेट
सचिन पायलेट
google news

राजस्थान की राजनीति के दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अक्सर अपने सरल स्वभाव और जनता के बीच जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक समर्थक उन्हें बड़े ही प्यार से हुक्का पीने का आग्रह करता नजर आ रहा है. इस दौरान पायलट ने जिस अंदाज में प्रतिक्रिया दी, उसने लोगों का दिल जीत लिया है.