सचिन पायलट को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी! जल्द संभाल सकते हैं राजस्थान कांग्रेस की कमान
राजस्थान कांग्रेस में जल्द ही बड़ा फेरबदल हो सकता है. सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को फिर से राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. संगठन को मजबूत करने और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए आलाकमान यह बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान की राजनीति से इस वक्त एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. चर्चा है कि कांग्रेस आलाकमान जल्द ही वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को राजस्थान कांग्रेस की कमान सौंप सकता है. सूत्रों के मुताबिक, राज्य में संगठन को मजबूत करने और आने वाले चुनावों को देखते हुए पार्टी यह बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है.