सचिन पायलट ने बिगाड़ा खेल! पांचना बांध विवाद पर दिया ऐसा बयान, विरोधी भी रह गए हैरान

राजस्थान में पांचना बांध जल विवाद पर सचिन पायलट ने जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर पानी पर सबका हक बताया और कोर्ट के आदेश की पालना की वकालत की. इसके साथ ही उन्होंने परीक्षाओं में सवाल डिलीट करने को बड़ा घोटाला बताते हुए सब-इंस्पेक्टर भर्ती से इंटरव्यू हटाने की मांग की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

राजस्थान की सियासत में इन दिनों भारी हलचल देखने को मिल रही है. कोटा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस के भीतर जहां एक तरफ एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की गई, वहीं दूसरी तरफ जमीन पर जातिगत और युवाओं से जुड़े मुद्दों ने राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है. इस पूरी सियासत के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने एक बार फिर अपने बयानों से विरोधियों और अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं की रणनीतियों को चौंका दिया है.