पायलट ने केंद्र की सरकार को लिया आड़े हाथ, पाकिस्तान से सबक लेने का किया इशारा!
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने केंद्र और राज्य की सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने बीजेपी पर संवैधानिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया. साथ ही पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए सबक लेने की अपील भी की.
ADVERTISEMENT

पायलट ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला, बोले- रामलला सबके हैं, सुरेंद्र पाल टीटी को बताया पहला अग्निवीर
Sachin pilot: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट 10 फरवरी को अपने विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहे. पायलट नें जिला मुख्यालय पर एक धार्मिक आयोजन में शिरकत की. साथ ही शहर के लिए वर्षों से समस्या बनी हुए गंदे पानी के जलस्रोत धन्नातलाई का भी नगर परिषद सभापति और स्थानीय लोगों के साथ जायजा लिया. पायलट ने इस समस्या से पीड़ित लोगों को जल्द ही निजात दिलाने का भरोसा दिलाया. इसके बाद वह टोंक की चंदलाई और बरवास ग्राम पंचायत के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया. पायलट ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र में 10 वर्षों से काबिज पूर्ण बहुमत की सरकार और प्रदेश में हाल ही में बनी बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया.