नरेश मीणा जिस सचिन पायलट को मानते हैं गुरु उन्होंने थप्पड़ कांड पर ये क्या कह दिया

सचिन पायलट ने आगे कहा- 'मैं कहता हूं...राजस्थान हो या देश का कोई कोना...कोई भी व्यक्ति विशेष रूप से जो राजनीति में हों कोई भी कारण रहे, किसी पर आक्रमण करते हैं या किसी पर हिंसा करते हैं तो मैं इसे गलत मानता हूं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सोशल मीडिया से.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सचिन पायलट ने सरकार और जांच पर भी उठाए सवाल.

point

पायलट ने कहा- राजनैतिक व्यक्ति हिंसा करे तो ये औैर गलत बात.

राजस्थान में 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के दौरान देवली-उनियारा सीट पर मचे बवाल की आग थमने का नाम नहीं ले रही. नरेश मीणा के थप्पड़ कांड की गूंज अभी भी प्रदेश की सियासत में है. नरेश मीणा जिसे अपना राजनैतिक गुरु मानते हैं उन्होंने थप्पड़ कांड पर चुप्पी तोड़ दी है. सचिन पायलट ने एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले पर कहा- 'मैं उसका खंडन करता हूं. कोई हिंसा का सहारा लेता है तो उसे टॉलरेट नहीं किया जा सकता है.'