साध्वी प्रेम बाईसा केस में बड़ा मोड़, आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट डालने वाले शख्स ने बताया उस रात क्या हुआ था
जोधपुर की साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट करने वाले भोमाराम ने पूरी घटना की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पोस्ट वीरमनाथ के कहने पर की गई थी. अब भी वह साध्वी को न्याय दिलाने की मांग पर कायम हैं.
ADVERTISEMENT

sadhvi prem baisa
Sadhvi Prem Baisa Death Case: राजस्थान के चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा मामले में एक नया और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. इस मामले में उस व्यक्ति ने चुप्पी तोड़ी है जिसने साध्वी की मौत के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से आखिरी पोस्ट शेयर की थी. भोमाराम नाम के इस शख्स ने बताया कि उस रात असल में क्या-क्या हुआ था और किसके कहने पर सोशल मीडिया पर 'न्याय' की मांग उठाई गई थी.