शमसुद्दीन ने दोस्त के निकाह में शान दिखाते हुए किराए पर ली 14 लाख के नोटों की माला, हुआ ऐसा कांड, अब आंसू बहा रहा
राजस्थान के भिवाड़ी में शादी समारोह के दौरान दूल्हे को पहनाई गई 14 लाख 50 हजार रुपए के नोटों की माला लूटने का मामला सामने आया है. दूल्हे को पहनाने के लिए हरियाणा से किराए पर नोटों की माला मंगवाई गई थी.
ADVERTISEMENT

bhiwadi
राजस्थान के भिवाड़ी में शादी समारोह के दौरान दूल्हे को पहनाई गई 14 लाख 50 हजार रुपए के नोटों की माला लूटने का मामला सामने आया है. दूल्हे को पहनाने के लिए हरियाणा से किराए पर नोटों की माला मंगवाई गई थी. शादी के बाद युवक अपनी नोटों की माला लेकर बाइक पर वापस जा रहा था. इस दौरान रास्ते में कार सवार बदमाशों ने हथियार की नोक पर युवक से नोटों की माल लूट ली. विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है.