Podcast: राहुल-प्रियंका से कैसा है 'संजना जाटव' का कनेक्शन...भरतपुर सांसद ने सुनाया दिलचस्प किस्सा!

भरतपुर सांसद संजना जाटव ने पॉडकास्ट में अपने संघर्ष, परिवार, पति के सहयोग, पिता की याद, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से रिश्ते, चुनावी सफर और भरतपुर के विकास पर खुलकर बात की. उन्होंने महिलाओं की राजनीतिक चुनौतियों और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का भी दावा किया.

ADVERTISEMENT

sanjana jatav
sanjana jatav
Google CTA

Sanjana Jatav Podcast: राजनीति की दुनिया में नेताओं के भाषण और बयान अक्सर सुर्खियां बनते हैं, लेकिन कभी-कभी उनकी निजी जिंदगी के ऐसे किस्से सामने आते हैं, जो लोगों को उनसे जोड़ देते हैं. राजस्थान की सबसे युवा सांसदों में शामिल भरतपुर से कांग्रेस सांसद संजना जाटव ने हमारे सहयोगी चैनल राजस्थान तक के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के ऐसे ही कई अनसुने किस्से शेयर किए है. बातचीत के दौरान कभी वह पिता को याद कर भावुक हुईं, तो कभी पति के संघर्ष और सहयोग का जिक्र किया. उन्होंने 409 वोट से चुनाव हारने का दर्द बताया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और भरतपुर की राजनीति से जुड़े सवालों के भी बेबाक जवाब दिए.