'जीजा जी, मैं आपकी साली बोल रही हूं...', आवाज लड़की की, काम ठगी का; राजस्थान में अनोखा फ्रॉड
Rajasthan: सवाई माधोपुर में सोशल मीडिया के जरिए रिश्तेदारों की जानकारी जुटाकर लड़की की आवाज में ठगी करने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शादी-सगाई की पोस्ट देखकर लोगों को चुनता था और फिर खुद को 'साली' बताकर पैसे ऐंठ लेता था.
ADVERTISEMENT

cyber fraud
राजस्थान के सवाई माधोपुर में साइबर क्राइम का एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ऐसा ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा है जो सोशल मीडिया के जरिए लोगों के पारिवारिक रिश्तों की कुंडली निकालता था. इसके बाद लड़की की आवाज में फोन कर खुद को 'साली' बताता और मीठी-मीठी बातों के जाल में फंसाकर मोटी रकम ठग लेता था. पुलिस ने इस शातिर जालसाज को बारां जिले से दबोचा है.