Rajasthan: विधानसभा में गाली देने पर शांति धारीवाल ने मांगी माफी, स्पीकर देवनानी ने सुनाई सजा

विधानसभा में बहस के दौरान गाली देने के मामले में मंगलवार को शांति धारीवाल ने माफी मांग ली है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Vidhansabha) में बहस के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) ने गाली दी थी, जिसको लेकर प्रदेश की सियासत में बवाल मच गया था. इस बात को लेकर धारीवाल ने मंगलवार को सदन में माफी मांग ली. हालांकि माफी के बावजूद स्पीकर वासुदेव देवनानी ने उन्हें सजा सुनाई है. उन्होंने दो दिन तक शांति धारीवाल के सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने पर बैन लगा दिया है.