जयपुर: दिवंगत सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के गांव में फायरिंग, पत्नी शीला को जान से मारने की धमकी
गोगामेड़ी गांव में 3 बदमाशों ने फायरिंग कर दी, शीला शेखावत को विदेश से जान से मारने की धमकी मिली. सुखदेव गोगामेड़ी की पत्नी और करणी सेना की कार्यकारी अध्यक्ष शीला बोलीं- "हमारी बंदूक से भी फूल नहीं, पित्तल निकलेंगे".
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
गोगामेड़ी गांव में कार सवार होकर आए 3 बदमाशों ने फायरिंग की. घटना के वक्त सुखदेव गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत जयपुर में थीं. वो आज घर लौटने वाली थीं. घर लौटने से पहले ही गांव में हवाई फायरिंग और धमकी की घटना सामने आई है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
