सीकर की शिवानी ने वीडियो बनाकर खोल डाली नेताओं की पोल, बोलीं- 'नेताजी तुम मौज करो, हम तुम्हारे साथ हैं'
Sikar Shivani Viral Video: गाड़ोदा गांव की रहने वाली छात्रा शिवानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिवानी पानी भरे रास्ते से गुजरते हुए अपनी आपबीती बयां कर रही हैं.
ADVERTISEMENT

Sikar
Sikar Shivani Viral Video: लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गाड़ोदा गांव में बारिश का मौसम शुरू होते ही जलभराव की समस्या ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है. गांव की सड़कों पर पानी का बहाव नदी जैसा हो जाता है, जिससे आवागमन ठप हो जाता है. इस समस्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल जा रही छात्रा शिवानी ने नेताओं पर तंज कसते हुए गांव की बदहाल स्थिति को बयां किया है.
