चित्तौड़गढ़: तलवार से केक काटकर शोएब लाला पे बनाई रील, पुलिस की नजर पड़ी तो हुआ अरेस्ट, फिर खुली 14 केसों की क्राइम कुंडली

इंस्टाग्राम पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बनाई गई एक रील ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में हिस्ट्रीशीटर शोएब लाला की मुश्किलें बढ़ा दीं. तलवार से केक काटने वाला वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और गिरफ्तारी के बाद आरोपी की आपराधिक कुंडली ने सबको चौंका दिया.

ADVERTISEMENT

केक काटने की एक रील ने बिगाड़ दिया खेल
केक काटने की एक रील ने बिगाड़ दिया खेल
Google CTA

Shoaib Lala History Sheeter Arrest: सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स के चक्कर में तलवार से केक काटना एक हिस्ट्रीशीटर को भारी पड़ गया. मामला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले का का है. यहां शोएब लाला नामक एक हिस्ट्रीशीटर ने तलवार से केक काटकर रील बनाई. उसे लगा कि रील वायरल होगी तो उसके फॉलोअर्स बढ़ेंगे.रील तो वायरल हुई और इतनी वायरल हुई कि पुलिस की नजर में आ गई. पुलिस ने तुरंत एक संयुक्त अभियान चलाकर निवासी हिस्ट्रीशीटर शोएब लाला को धर दबोचा. इसके बाद शोएब की जो क्राइम कुंडली पता चली उसने पुलिस के होश उड़ा दिए.