23 मई की रात 2 बजे आई कार और फिर गायब हो गया कपिल... लिव-इन रिलेशनशिप का ये मामला सच में बेहद डरावना है
Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर में प्यार, धोखे और कत्ल की एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है. एक 55 साल की महिला ने अपने ही 32 वर्षीय केमिस्ट लिव-इन पार्टनर कपिल जिंदल की हत्या की साजिश रची और इसमें अपने बेटों और दामाद को भी क्राइम पार्टनर बना लिया.
ADVERTISEMENT

Rajasthan News
Sri Ganganagar Kapil Jindal chemist murder murder case: कहते हैं इश्क जब जुनून बन जाए और जुनून जब नफरत की शक्ल अख्तियार कर ले, तो फिर घर नहीं बसते, सिर्फ लाशें बिछती हैं. राजस्थान के श्रीगंगानगर से सामने आई सनसनीखेज वारदात किसी थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी है. जिस महिला के साथ एक शख्स ने अपनी जिंदगी बिताने और घर बसाने का ख्वाब देखा था, उसी ने अपने बेटों और दामाद के साथ मिलकर उसकी खौफनाक मौत की कहानी लिख दी. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं इस खबर में...