पहला टैक्स फ्री बजट देने वाले सीएम टीकाराम पालीवाल ने कभी नहीं लिया सरकारी बंगला, पढ़िए ये रोचक किस्सा
Siasi Kisse: जब भी बजट घोषणाएं होती हैं तो लोगों में काफी उत्सुकता होती है कि बजट से उन्हें फायदा होगा या नुकसान. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान को पहला टैक्स फ्री बजट देने वाला मुख्यमंत्री कौन था. उनका नाम टीकाराम पालीवाल था. राजस्थान के चौथे मुख्यमंत्री जो निर्वाचित होने वाले पहले मुख्यमंत्री […]
ADVERTISEMENT

Siasi Kisse: जब भी बजट घोषणाएं होती हैं तो लोगों में काफी उत्सुकता होती है कि बजट से उन्हें फायदा होगा या नुकसान. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान को पहला टैक्स फ्री बजट देने वाला मुख्यमंत्री कौन था. उनका नाम टीकाराम पालीवाल था. राजस्थान के चौथे मुख्यमंत्री जो निर्वाचित होने वाले पहले मुख्यमंत्री भी थे. भूमि सुधार का जनक कहे जाने वाले सीएम पालीवाल ने अपने पहले बजट में जनता पर कोई टैक्स नहीं लगाया था. सियासी किस्से की सीरीज में बात टीकाराम पालीवाल से जुड़े उसी रोचक किस्से की, जो अपनी सादगी और गांधीवादी छवि के लिए आज भी याद किए जाते हैं.