सड़क पर अर्धनग्न कर पीटा, चले खूब लात-घूंसे... सीकर-जयपुर हाईवे टोल प्लाजा पर ये क्या हुआ? देखें वायरल वीडियो

Sikar Toll Plaza Vivad Viral Video: राजस्थान के सीकर-जयपुर नेशनल हाईवे पर स्थित एक टोल नाके पर मामूली रकम को लेकर वाहन चालकों और टोल कर्मियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. बहस से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते लात-घूंसों और जमकर मारपीट में बदल गया, जिसका रूह कंपा देने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Sikar Toll Plaza Vivad Viral Video
Sikar Toll Plaza Vivad Viral Video
google news

Sikar Jaipur Highway Toll Plaza Fight: राजस्थान के सीकर-जयपुर नेशनल हाईवे से एक बार फिर गुंडागर्दी और सरेआम मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक टोल नाके पर मामूली रकम के लेनदेन और फास्टैग भुगतान को लेकर वाहन चालक और टोल कर्मचारियों के बीच खूनी जंग छिड़ गई. चंद रुपयों के विवाद से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते इतनी उग्र हो गई कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और लाठियां चलने लगीं. टोल प्लाजा पर मचे इस गदर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर लोग हाईवे की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं.