50 हजार से 1 लाख तक में फर्जी डिग्री लेकर लग जाते थे सरकारी नौकरी! अब SOG ने लिया बड़ा एक्शन
SOG Action in Fake Degree: राजस्थान पुलिस की पकड़ में आए OPJS यूनिवर्सिटी के संस्थापक ने फर्जी डिग्री के मामले में कई बड़े राज खोले हैं.
ADVERTISEMENT

Fake Degree Racket in Rajasthan: राजस्थान में पैसे लेकर फर्जी डिग्री (Fake Degree Case) देने के मामले में SOG ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया. SOG ने 2 प्राइवेट यूनिवर्सिटी के संस्थापक, संचालक और रजिस्ट्रार को गिरफ्तार किया है. ये सब 50 हजार से एक लाख रुपए तक लेकर लोगों को फर्जी डिग्री देते थे. फिर इस फर्जी डिग्री की बदौलत कई लोग राजस्थान (Rajasthan Crime News) के अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी पर भी लग गए. अब एसओजी की टीम फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी में आए लोगों तक पहुंचने में लगी है.