पेपर लीक और डमी परीक्षार्थी...SI भर्ती परीक्षा-2021 में गड़बड़झाले का हो गया पर्दाफाश, जानिए पूरी कहानी
राजस्थान का सांचौर जिला लगातार अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक और नकल गिरोह के मामले में सुर्खियों में रहा है. अब एक बार फिर ऐसे ही मामले का खुलासा हुआ है. लगातार सांचौर जिले में पेपर लीक का नकल नकल गिरोह में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की गई है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान का सांचौर जिला लगातार अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक और नकल गिरोह के मामले में सुर्खियों में रहा है. अब एक बार फिर ऐसे ही मामले का खुलासा हुआ है. लगातार सांचौर जिले में पेपर लीक का नकल नकल गिरोह में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की गई है. इसी दौरान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 के टॉपर सांचौर जिले के नरेश खिलेरी को हिरासत में लिया है. इस मामले को लेकर पुलिस गिरफ्तार हुए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. जिसमें खुलासा होने के बाद ट्रेनिंग कर रहे 15 एसआई को हिरासत में लिया है. जिसमें राजस्थान में टॉप करने वाला सांचौर का नरेश खिलेरी बिश्नोई भी शामिल है.