श्रीगंगानगर में दिल दहला देने वाली वारदात, जमीन के लालच में भाई-बहन का पवित्र रिश्ता हुआ शर्मसार
श्रीगंगानगर में जमीन के विवाद और शक के चलते भाई ने की बहन की निर्मम हत्या. रावला थाना क्षेत्र के गांव 8 डीओएल में कुल्हाड़ी से वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार.
ADVERTISEMENT

श्रीगंगानगर में भाई बना बहन की जान का दुश्मन.
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. यहां एक छोटे भाई ने अपनी सगी बड़ी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या की वजह कोई बाहरी नहीं, बल्कि जमीन का लालच और बहन के चरित्र पर किया गया शक बताया जा रहा है.