2 दोस्त, रात में पार्टी और 1 महिला का जिक्र....श्रीगंगानगर में जिगरी दोस्त ने ले ली दूसरे की जान, आखिर दोनों के बीच क्या हुआ?
Sriganganagar News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के भागसर गांव में शराब पार्टी के दौरान दो दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि मनफूल राम ने अपने जिगरी दोस्त रमेश कुमार पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. गांव में चर्चा है कि विवाद की वजह एक महिला से जुड़े संबंध भी हो सकते हैं.
ADVERTISEMENT

महिला के चक्कर में दो दोस्तों के बीच विवाद? (सांकेतिक तस्वीर)
Sriganganagar Murder Case: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में दोस्ती के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिले के लालगढ़ जातात थाना क्षेत्र के भागसर गांव में देर रात दो जिगरी दोस्तों के बीच शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष हो गया. विवाद बढ़ने पर एक दोस्त ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
