Sukhdev Singh Gogamedi Murder: सुखदेव सिंह को मिल रही थीं धमकियां फिर छुट्‌टी पर क्यों गए गार्ड?

sukhdev singh gogamedi murder in jaipur: चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लग गई. सभी गार्ड्स के हथियार जमा करा लिए गए. केवल सुरक्षा के नाम पर एक गार्ड का हथियार रहने दिया गया.

ADVERTISEMENT

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: सुखदेव सिंह को मिल रही थीं धमकियां फिर छुट्‌टी पर क्यों गए गार्ड
Sukhdev Singh Gogamedi Murder: सुखदेव सिंह को मिल रही थीं धमकियां फिर छुट्‌टी पर क्यों गए गार्ड
google news

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: राट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के वक्त उनके 5 पर्सनल गार्ड छुट्‌टी पर थे. दरअसल गोगामेड़ी को पिछले तीन साल से धमकियां मिल रही थीं. पिछले एक साल में धमकियों की संख्या बढ़ गई थीं. अप्रैल में गोगामेड़ी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं मिली.ऐसे में उन्होंने अपने घर पर नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे, गली-नुक्कड़ पर हाई डेफिनेशन वाले सीसीटीवी लगवाए थे. अपनी सुरक्षा में 6 पर्सनल गार्ड तैनात कर दिए थे.