'कुर्सी के लिए बहरूपिया रच रहा स्वांग'.... महिपाल-शिवसिंह की जंग में गोगामेड़ी ग्रुप की एंट्री! शीला शेखावत ने किसे बताया झूठा?

करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के बीच मारपीट के मामले में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत का रिएक्शन आया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान में राजपूत समाज के दो बड़े संगठनों के नेताओं में वर्चस्व की लड़ाई में कुछ ऐसा हुआ कि जयपुर में बीतीं रात हड़कंप मच गया. रात करीब 8:30 बजे राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई. इसमें मकराना जख्मी हुए हैं और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. अब इस लड़ाई में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत भी कूद गई है. इस पूरे मामले के बाद वह अपने समर्थकों के साथ जयपुर के चित्रकूट पुलिस थाने पहुंची. जहां उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच की मांग की.