चुनाव से पहले ये सर्वे उड़ा देगा दिग्गजों के होश! राजे की लोकप्रियता को लेकर भी सामने आई बड़ी बात
Survey about popularity of vasundhara raje: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) में अब करीब 1 महीने का समय बचा है. बीजेपी (bjp) की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस ने भी 33 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. वहीं, अब इसे लेकर एक ताजा सर्वे सामने आया है. जिसमें बीजेपी को […]
ADVERTISEMENT

Survey about popularity of vasundhara raje: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) में अब करीब 1 महीने का समय बचा है. बीजेपी (bjp) की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस ने भी 33 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. वहीं, अब इसे लेकर एक ताजा सर्वे सामने आया है. जिसमें बीजेपी को 125 सीटें बताई गई है. जबकि सत्ता में काबिज कांग्रेस को 72 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है.
इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल में मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है. वहीं, वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 44.92 फीसदी, कांग्रेस को 40.08 फीसदी और अन्य को 15 फीसदी वोट मिल सकते हैं. जबकि 2018 के चुनाव में भाजपा को 38.77 प्रतिशत, कांग्रेस को 39.3 प्रतिशत और अन्य को 21.93 प्रतिशत वोट मिले थे.
सत्ता के करीब खड़ी नजर आ रही बीजेपी में बड़ा सवाल सीएम फेस को लेकर है. क्योंकि सीएम फेस के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दीया कुमारी, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई नेता खुद को इस दौड़ में पेश कर चुके हैं.
जब ओपिनियन पोल में इसे लेकर भी सवाल पूछा गया तो सीएम पद के लिए 32.5 फीसदी वोटर्स ने अशोक गहलोत को पहली पसंद बताया. जबकि वसुंधरा राजे को 26.98 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को 12.35 फीसदी लोगों ने पसंद बताया. जबकि गजेंद्र सिंह शेखावत को 10.07 फीसदी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को 7.81 फीसदी, और दीया कुमारी को 3 फीसदी लोगों ने सीएम फेस के लिए सही चेहरा बताया.
जातिगत जनगणना पर भी क्या है राय?
चुनाव से ऐन मौके पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जातिगत जनगणना का ऐलान कर दिया. जिसके बाद कांग्रेस इसे मास्टर स्ट्रोक बताने में जुटी हुई है. सर्वे के मुताबिक 71 प्रतिशत OBC वोटर्स जातिवार जनगणना सर्वे के पक्ष में है. लेकिन 20.52 फीसदी OBC वोटर्स ने इसका विरोध किया. इसके अलावा चुनाव के मुख्य मुद्दों में 21.05 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को मुख्य मुद्दा बताया. जबकि 18.51 प्रतिशत लोगों के लिए महंगाई, 18.42 फीसदी लोगों के लिए कानून-व्यवस्था और 16.51 फीसदी लोगों के लिए विकास अहम मुद्दा है.
